बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना समर्थकों के 50 घरों और दुकानों में लगाई आग; पूर्व सांसदों के ठिकाने भी बने निशाना

बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव के बीच हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। नराइल जिले में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के नेताओं, पूर्व सांसदों और समर्थकों के करीब 50 घरों और दुकानों में आग लगा दी गई। हमलावरों ने कई घरों में तोड़फोड़ और लूटपाट भी की। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब प्रधानमंत्री तारिक रहमान की पार्टी BNP के दो नेताओं की हत्या के बाद देश में तनाव बढ़ा हुआ है। वहीं, शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की बात कही है। पिछले कुछ दिनों में गोपालगंज, चटगांव और सिलहट समेत कई इलाकों में आगजनी और हमलों की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में बांग्लादेश में राजनीतिक टकराव और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

.....

Next Post

अरुणाचल प्रदेश पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस सम्मान

Sat Nov 21 , 2026
इटानगर, 21 नवंबर (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को इटानगर में अरुणाचल प्रदेश पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर सम्मान प्रदान किया। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश पुलिस यह प्रतिष्ठित सम्मान पाने वाली देश की 17वीं पुलिस बन गयी है। यह सम्मान 15 साल से अधिक समय तक […]

You May Like

मनोरंजन