पोचमपल्ली इकत से महुआ के लड्डुओं तक, भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में तेलंगाना के उत्पादों की झलक

नयी दिल्ली, 21 नवंबर (वार्ता) भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के 45वें संस्करण में तेलंगाना पवेलियन दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भारत मंडपम में आयोजित मेले में पोचमपल्ली इकत, गडवाल और नारायणपेट की साड़ियां, वारंगल की दरियां, कलमकारी उत्पाद, हैदराबादी मोती और लाख की चूड़ियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं।

तेलंगाना सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री डी. श्रीधर बाबू के नेतृत्व में वाणिज्य एवं निर्यात संवर्धन विभाग ने कारीगरों, बुनकरों, स्वयं सहायता समूहों और लघु उद्यमों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर दिया है। ग्रामीण गरीबी उन्मूलन सोसायटी के माध्यम से महुआ के लड्डू, मिलेट बिस्कुट और जैविक उत्पाद भी प्रदर्शित किए जा रहे हैं। आदिलाबाद की हस्तनिर्मित अगरबत्तियां भी आकर्षण बढ़ा रही हैं। पवेलियन में 7 से 9 दिसंबर तक हैदराबाद में होने वाले इन्वेस्ट तेलंगाना ग्लोबल समिट 2026 के प्रचार और नि:शुल्क पंजीकरण की व्यवस्था भी की गयी है। गौरतलब है कि मेला 27 नवंबर तक चलेगा।

.....

Next Post

जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद खुद से हुए 'ब्रेकअप' पर बोलीं श्रद्धा आर्या, कहा- पुरानी श्रद्धा को अलविदा कहने का मौका भी नहीं मिला

Sat Nov 21 , 2026
मुंबई, 21 नवंबर (वार्ता)अभिनेत्री श्रद्धा आर्या ने जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलावों और पुराने व्यक्तित्व को खोने के भावनात्मक अनुभव को साझा किया है।श्रद्धा आर्या ने कहा कि मां बनने के बाद महिलाओं की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है और कई बार […]

You May Like

मनोरंजन