चार माह बाद जागे देव, अब शहनाइयों से गूंजेंगे घर-आंगन

सीहोर। चार माह के चातुर्मास के बाद शुक्रवार को देवउठनी एकादशी का पर्व शहर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा पूरी कर जागृत होते हैं. इसी के साथ चातुर्मास समाप्त हो जाता है और विवाह, गृह प्रवेश सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है. श्रद्धालुओं ने घरों में भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की। वहीं दीप प्रज्ज्वलित कर और आतिशबाजी कर देव जागरण की खुशियां मनाई गई.

मांगलिक कार्यों की शुरुआत के साथ ही शहर में शुक्रवार को वैवाहिक आयोजन भी संपन्न हुए. लंबे अंतराल के बाद विवाह आयोजनों का सिलसिला शुरू होने से बाजार और सामाजिक गतिविधियों में भी मांगलिक अवसरों की रौनक दिखाई देने लगी है. ज्योतिष पद्मभूषण एवं स्वर्ण पदक प्राप्त ज्योतिषाचार्य पंडित डॉ. गणेश शर्मा ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं. इसके बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर उनके जागने का विधान है. भगवान विष्णु के जागृत होने के साथ ही चातुर्मास समाप्त होता है और शुभ कार्यों का सिलसिला फिर शुरू हो जाता है. इसी कारण देवउठनी एकादशी को मांगलिक कार्यों की शुरुआत के लिए विशेष महत्व दिया जाता है.

 

 

 

Next Post

सेमरा रामचंद्र मे दो युवको की संदिग्ध परिस्थितियो मे मौत

Sat Nov 21 , 2026
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरा रामचंद्र के दो युवको की संदिग्ध परिस्थितियो मे मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच मे ले लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। वही परिजनो के अनुसार दोनो शराब के सेवन करते […]

You May Like