महानदी कोलफील्ड्स आईपीओ को दूसरे दिन मिला मजबूत रिस्पांस

  • कुल 48% सब्सक्राइब, क्यूआईबी का हिस्सा 1.37 गुना भरा

मुंबई, 20 नवंबर (एजेंसी): महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को दूसरे दिन निवेशकों से अच्छा रिस्पांस मिला है। दूसरे दिन की बोली समाप्त होने तक आईपीओ कुल 0.48 गुना यानी 48 प्रतिशत सब्सक्राइब हो गया।

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ में पेश किए गए 49,30,68,045 इक्विटी शेयरों के मुकाबले 23,88,38,600 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

सबसे अधिक मांग क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) वर्ग में देखने को मिली, जो 1.37 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं शेयरधारक वर्ग 0.28 गुना, खुदरा निवेशक (आरआईआई) वर्ग 0.24 गुना, गैर-संस्थागत निवेशक (एनआईआई) वर्ग 0.18 गुना और कर्मचारी वर्ग 0.09 गुना सब्सक्राइब हुआ।

यह आईपीओ गुरुवार, 19 नवंबर को खुला था और सोमवार, 23 नवंबर 2026 को बंद होगा। आईपीओ खुलने से एक दिन पूर्व ही कंपनी ने एंकर निवेशकों से करीब 2,295.2 करोड़ रुपये जुटा लिए थे।

कंपनी ने 129 रुपये से 136 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। अंकित मूल्य 2 रुपये है। निवेशक कम से कम 110 शेयरों के लिए और उसके बाद 110 के गुणांक में बोली लगा सकते हैं। यह आईपीओ कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा 66,18,36,300 इक्विटी शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल है।

आदित्य बिड़ला कैपिटल, आनंद राठी, बीपी वेल्थ, पीएल कैपिटल और एसएमआईएफएस जैसी प्रमुख ब्रोकरेज फर्मों ने इस आईपीओ को ‘सब्सक्राइब’ करने की सलाह दी है। आनंद राठी के अनुसार, कंपनी वित्त वर्ष 2026 में उत्पादन के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी है, जिसकी घरेलू उत्पादन में 21 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

1992 में स्थापित महानदी कोलफील्ड्स, कोल इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। कंपनी ओडिशा के तलचर और इब वैली कोलफील्ड्स में कार्य करती है, जहां 1 अप्रैल 2026 तक लगभग 9,840.31 मिलियन टन का ऑडिटेड कोयला भंडार है।

Next Post

युवक के सीने में घोंप दिया चाकू

Fri Nov 20 , 2026
जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत ऋषिनगर में बदमाशों ने हत्या करने के इरादे से एक युवक के सीने में चाकू घोंप दिया । वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर चार आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस के मुताबिक […]

You May Like