अब आसमान से भी रखी जा रही शहर के ट्रैफिक पर नजर

इंदौर. शहर की सड़कों पर बढ़ते वाहनों के दबाव के बीच ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालने के लिए निगरानी का दायरा बढ़ा दिया है. अब प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर सिर्फ सड़क से ही नहीं, आसमान से भी नजर रखी जा रही है. राजवाड़ा, एलआईजी, विजयनगर और रेडिसन क्षेत्र में ड्रोन कैमरों से यातायात की स्थिति पर नजर रखी गई. खासतौर पर सुबह और शाम के व्यस्त समय में पुलिस की टीमें चौराहों पर तैनात रहीं.

शहर में यातायात का दबाव अलग अलग इलाकों में अलग समय पर बढ़ता है. ऐसे में ड्रोन सर्विलांस के जरिए पुलिस को ऊपर से पूरे मार्ग की स्थिति देखने और यातायात की बाधा वाले स्थानों की पहचान करने में मदद मिल रही है. राजवाड़ा क्षेत्र के नंदलालपुरा, संजय सेतु, गुरुद्वारा चौराहा, मृगनयनी चौराहा और रसोमा चौराहे के साथ विजयनगर और रेडिसन क्षेत्र की निगरानी की गई. दूसरी ओर, मैदानी अमले ने चौराहों पर यातायात नियंत्रित किया. डीसीपी यातायात राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पिक ऑवर्स में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है, ताकि जाम की स्थिति बनने पर तत्काल व्यवस्था संभाली जा सके, हमारा प्रयास है कि नागरिकों को सुरक्षित और सुगम यातायात मिले.

Next Post

शुभेंदु ने बंगाल में चक्रवात की तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने का दिया निर्देश

Fri Nov 20 , 2026
कोलकाता, 20 नवंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने में चक्रवात अकवान के संभावित खतरे को देखते हुए शुक्रवार को राज्य की तैयारियों की समीक्षा की और प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। श्री अधिकारी ने राज्य की तैयारियों और संवेदनशील जिलों की स्थिति […]

You May Like