100 दिव्यांग श्रद्धालुओं ने किए ज्योतिर्लिंग के सुगम दर्शन, ट्रस्ट की व्यवस्था से हुए अभिभूत

ओंकारेश्वर। गुजरात के उत्तर गुजरात दिव्यांग कल्याण संघ, विसनगर (जिला मेहसाणा) के 100 दिव्यांग श्रद्धालुओं एवं उनके 50 सहयोगियों ने शुक्रवार को भगवान श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के सुगम दर्शन किए।

संघ के अध्यक्ष अशोकभाई पटेल के पूर्व पत्राचार के बाद अपर कलेक्टर एवं दर्शन प्रभारी मुकेश काशिव के निर्देश पर मंदिर ट्रस्ट द्वारा विशेष व्यवस्था की गई।

ट्रस्ट ने नया झूला पुल से आवागमन हेतु चलने में असमर्थ श्रद्धालुओं के लिए व्हीलचेयर, प्रत्येक श्रद्धालु हेतु अटेंडर और विशेष दर्शन द्वार से प्रवेश की सुविधा उपलब्ध कराई। मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सभी का आत्मीय स्वागत कर दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाया।

इस सराहनीय सेवा भाव और सहज दर्शन के लिए दिव्यांग श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रशासन एवं ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया।

Next Post

रविशंकर नगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का शिविर, हितग्राहियों को बांटे प्रमाण पत्र

Fri Nov 20 , 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 46 स्थित रविशंकर नगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया। विधायक भगवानदास सबनानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की […]

You May Like