पानी की ठेल में डूबा दो साल का मासूम, मौत

शाजापुर,  जिले के अकोदिया के ग्राम बड़ोद राणा खेड़ा में शुक्रवार को दो साल के बालक की पानी में डूबने से मौत हो गई. बालक घर के आसपास खेल रहा था. इसी दौरान वह पशुओं के लिए पानी भरकर रखी गई ठेल टैंक में गिर गया. कुछ देर तक परिवार को घटना का पता नहीं चला. परिजन उसे ठेल से निकालकर अकोदिया सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार गांव के शिक्षक देवजी राजपूत के बेटे मोहन का दो वर्षीय बालक घर के आसपास खेल रहा था. इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे वह पानी से भरी ठेल में जा गिरा. जब परिजनों को घटना का पता चला तो वे उसे बाहर निकालकर तत्काल अकोदिया सिविल अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में डॉक्टर ने बालक की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद भी परिजन मानने को तैयार नहीं थे. वे उसे जीवित मानकर उपचार के लिए दोपहिया वाहन से शुजालपुर के एक निजी अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विधिक सेवा सप्ताह के समापन पर नगर में निकली बाइक रैली

शाजापुर, 20 नवंबर. नगर में न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के समापन पर शुक्रवार को शाजापुर में विधिक जागरूकता बाइक रैली निकाली गई. जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद कुमार तिवारी ने जिला न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. रैली के माध्यम से आम लोगों तक न्याय और कानूनी जागरूकता का संदेश पहुंचाया गया. रैली जिला न्यायालय परिसर से शुरू होकर परशुराम चौराहा, ट्रैफिक पाइंट, शहरी हाईवे, टंकी चौराहा, धोबी चौराहा और महुपुरा सहित शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी. इसके बाद रैली वापस न्यायालय परिसर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ. रैली में न्यायाधीश, अधिवक्ता, पैरा लीगल वालेंटियर्स, लीगल एड डिफेंस काउंसिल और न्यायालयीन कर्मचारी शामिल हुए. सभी ने गरीब से गरीब व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने का संकल्प लिया.

Next Post

100 दिव्यांग श्रद्धालुओं ने किए ज्योतिर्लिंग के सुगम दर्शन, ट्रस्ट की व्यवस्था से हुए अभिभूत

Fri Nov 20 , 2026
ओंकारेश्वर। गुजरात के उत्तर गुजरात दिव्यांग कल्याण संघ, विसनगर (जिला मेहसाणा) के 100 दिव्यांग श्रद्धालुओं एवं उनके 50 सहयोगियों ने शुक्रवार को भगवान श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के सुगम दर्शन किए। संघ के अध्यक्ष अशोकभाई पटेल के पूर्व पत्राचार के बाद अपर कलेक्टर एवं दर्शन प्रभारी मुकेश काशिव के निर्देश पर […]

You May Like