क्रेजी एंड केपेबल वूमेंस क्लब का दिवाली मिलन

विशेष संवाददाता भोपाल। क्रेजी एंड केपेबल वूमेंस क्लब द्वारा गुरुवार शाम चार इमली स्थित फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में दिवाली मिलन समारोह एवं विशेष डिनर का आयोजन किया गया। इसमें शासकीय अधिकारियों के परिवारों की करीब 50 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह की थीम भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन पर आधारित रही। इस अवसर पर सदस्यों ने एक-दूसरे को ‘जय सियाराम’ कहकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और पर्व की खुशियां साझा कीं। आयोजन स्थल को आकर्षक रंगोलियों और फूलों से सजाया गया था। कार्तिक मास की धार्मिक महत्ता को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक दीपदान समारोह भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन पर आधारित थीम गेम्स, दिवाली लकी ड्रॉ और पारंपरिक व्यंजनों की विशेष व्यवस्था रही। पूरे आयोजन का खर्च क्लब की सदस्यों ने आपसी सहयोग और स्वैच्छिक योगदान से वहन किया।

क्लब अध्यक्ष नमिता वंडवाल के साथ अनामिका कुमार, अपर्णा व्यास, रुचि सिंह, मीनाक्षी खरे एवं अन्य सदस्यों ने समारोह के आयोजन और समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Next Post

नम आंखों से वीर सपूत पवन को दी अंतिम विदाई, आर्मी और पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर 

Fri Nov 20 , 2026
भौंरासा। ग्राम पोलाय जागीर के वीर सपूत पवन यादव का पार्थिव शरीर गुरुवार को शाम पौने सात बजे उनके पैतृक गांव पहुंचा। अपने वीर सपूत के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, समाजजन, परिजन और आसपास के गांवों के लोग पहुंचे। पूरे गांव में शोक का माहौल रहा। […]

You May Like