बिना नंबर प्लेट थार में लगा रखी थी इमरजेंसी लाइट, 3500 का चालान

इंदौर. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान यातायात पुलिस ने तेजाजी नगर चौराहे पर बिना नंबर प्लेट और अनधिकृत इमरजेंसी लाइट लगी थार को रोककर 3500 रुपए का जुर्माना किया. पुलिस ने वाहन से इमरजेंसी लाइट भी हटवाई. वहीं, यातायात नियमों के उल्लंघन की शिकायतों पर नागरिकों की सूचना के आधार पर भी पुलिस ने कार्रवाई की.

यातायात निरीक्षक ब्रजराज अजनार ने चेकिंग के दौरान थार को रुकवाया तो उस पर नंबर प्लेट नहीं मिली. वाहन में अनधिकृत रूप से इमरजेंसी लाइट भी लगाई गई थी. चालक को नियमों की जानकारी देकर लाइट तत्काल हटवाई गई और दोनों उल्लंघनों पर 3500 रुपए का जुर्माना किया.

ऐप और हेल्पलाइन से मिली 318 शिकायतें…

यातायात पुलिस को 19 नवंबर को इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप के माध्यम से यातायात नियमों के उल्लंघन और यातायात संबंधी 286 शिकायतें व सूचनाएं मिलीं. जांच के बाद 178 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई. इसी दिन ऐप पर 797 नए उपयोगकर्ता भी पंजीकृत हुए. वहीं, व्हाट्सऐप ट्रैफिक हेल्पलाइन पर 32 शिकायतें और सूचनाएं मिलीं. पुलिस ने सभी शिकायतों का निराकरण करते हुए इनमें से 18 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की. इस तरह ऐप और हेल्पलाइन के जरिए मिली 318 शिकायतों के आधार पर कुल 196 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई.

Next Post

ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस का चौतरफा प्रहार, छह तस्कर गिरफ्तार

Fri Nov 20 , 2026
इंदौर. शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने पांच अलग-अलग कार्रवाइयों में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जूनी इंदौर, राजेंद्र नगर और हीरानगर पुलिस ने चार आरोपियों से 51.52 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की, जबकि क्राइम ब्रांच ने दो पुराने मामलों की जांच आगे बढ़ाते हुए राजस्थान […]

You May Like