
जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत पड़ाव मेन रोड पर एक अनियंत्रित हार्वेस्टर ने युवक को रौंद दिया। हादस में उसकी मौत हो गई। घटनाक्रम सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने दुर्घटनाकारित हार्वेस्टर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पड़ाव मेन रोड में हार्वेस्टर क्रमांक एच आर 08 एस 9865 के चालक वाहन को लापरवाही से चलाते हुए पड़ाव निवासी दीपक चौधरी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दीपक हार्वेस्टर के नीचे बुरी तरह फंस गया और उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
