जयपुर। राजस्थान के पंचायत राज चुनावों में कांग्रेस ने BJP के मुकाबले शानदार प्रदर्शन किया है। पंचायत समिति और जिला परिषद दोनों स्तरों पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। वहीं RLP और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने भी अपनी ताकत दिखाई है।
20 नवंबर की शाम तक पंचायत समिति की घोषित 6,050 सीटों में कांग्रेस ने 2,990 और BJP ने 1,795 सीटें जीतीं। निर्दलीय उम्मीदवारों को 516, RLP को 438 और BAP को 215 सीटों पर जीत मिली। इसके अलावा CPI(M) को 50, BSP को 44 और आम आदमी पार्टी को 2 सीटें मिलीं।
जिला परिषद की घोषित 239 सीटों में कांग्रेस ने 143 और BJP ने 83 सीटें जीतीं। निर्दलीय को 5, RLP को 4, CPI(M) को 3 और BSP को एक सीट मिली।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में भी कांग्रेस ने 31 में से 21 जिला परिषद सीटें जीतकर BJP को झटका दिया। वहीं मंत्री झाबर सिंह खर्रा के परिवार के कई सदस्य चुनाव हार गए।
राज्य के 41 जिलों में से 37 में मतगणना हुई है। कोटा, बारां, करौली और श्रीगंगानगर के नतीजे 17 दिसंबर को आने हैं। इसके बाद चुनाव की पूरी तस्वीर साफ होगी।
