श्याम प्रभु खाटू वाले के वार्षिक महोत्सव में देश के प्रख्यात भजन गायकों ने समां बांधा

ग्वालियर। श्री श्याम मण्डल श्याम हवेली ग्वालियर द्वारा 56वां श्याम वार्षिक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ श्री श्याम हवेली, हजीरा, ग्वालियर पर मनाया जा रहा है। आज के इस आयोजन में ग्वालियर शहर के अन्य धार्मिक, सामाजिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

दोपहर 12 बजे निशान पूजन आयोजित किया गया और फिर दोपहर 2 बजे श्री श्याम प्रभु की शोभा यात्रा श्री श्याम हवेली से प्रारंभ होकर हजीरा, बिरला नगर होते हुए वापस श्री श्याम हवेली पर आकर संपन्न हुई।

इस शोभा यात्रा में सैकड़ों महिलाओं के साथ बच्चे और पुरुष भी बड़ी संख्या में बाबा के गीत गुनगुनाते हुए चल रहे थे और बाबा के भजनों पर सभी लोग झूमते नजर आए। शोभा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया, पुष्प वर्षा हुई।

इस शोभा यात्रा में श्री श्याम बाबा एक रथ में सवार होकर शहर भ्रमण पर निकले। एक रथ पर श्यामलीन किशन बाबा भी विराजमान थे।

*विशाल जागरण में भजन गायकों ने समां बांधा*

सायंकाल हुए विशाल जागरण में हिन्दुस्तान के प्रख्यात भजन गायकों ने अपनी वाणी से समां बांध दिया। भजनों पर भक्त झूम उठे, नाचने लगे और बाबा की भक्ति में लीन हो गए।

*21 नवंबर को श्याम हवेली पर कार्यक्रम*

प्रातः 9 बजे से हवन, दोपहर 1 बजे से प्रसादी, भंडारा होगा।

कार्यक्रम संयोजक प्रमोद कुमार टिबड़ीवाल (फरीदाबाद) ने बताया कि एकादशी के कीर्तन में सभी ने लाभ उठाया। कार्यक्रम में श्याम भक्त पूरे भारतवर्ष से पधारे और बाबा के चरणों में हाजिरी लगाई।

Next Post

कानपुर देहात की सभी तहसीलों में EVM जागरूकता अभियान शुरू

Fri Nov 20 , 2026
कानपुर देहात में लोगों को EVM से वोट डालने की प्रक्रिया समझाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। जिले की सभी तहसीलों में डेमो EVM मशीनें लगाई गई हैं। यहां अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा आम लोगों और जनप्रतिनिधियों को मशीन चलाने और मतदान करने का तरीका बताया जा […]

You May Like