दोहरे हत्याकांड मे फरार तीन आरोपी वह एक अन्य आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त दुसरा बोलेरो वाहन जप्त

आलीराजपुर । पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर श्री समर वर्मा ने बताया कि दिनांक 16.11.2026 को थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ओम शांति आश्रम के पास बोलेरो वाहन से मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर मोती वास्कले एवं चमला की फालिये से वार कर हत्या करने की घटना सामने आई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 539/2026 धारा 103(2), 103(1),238(a), 61(2)(b),249 बीएनएस 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी आलीराजपुर श्री शक्तिसिंह चौहान के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सोनू सिटोले के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्य एवं सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई।

दिनांक 20.11.2026 को फरार 03 आरोपी गोलु पिता सबरिया वास्कले निवासी मोरधी, सुरेश पिता नानसिह वास्कले निवासी मोरधी, सुमला पिता अमदा वास्कले निवासी मोराधी तथा आरोपियो को संक्षरण देने वाले आरोपी नानचिया पिता पातलिया निवासी हरदासपुर को गिरफ्तार किया गया व घटना मे प्रयुक्त दुसरा बोलेरो वाहन जप्त किया गया, आरोपी नानचिया द्वारा घटना में प्रयुक्त एक अन्य बोलेरो वाहन को अपने घर में छुपाया तथा आरोपी गोलु,सुरेश व सुमला को अपने साथ जिला झाबुआ ले जाकर , छुपाकर आरोपियो को संरक्षण दिया ।

सराहनीय भूमिका उक्त कार्रवाई में एसडीओपी आलीराजपुर श्री शक्तिसिंह चौहान के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सोनू सिटोले के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुनील रंदे, रणजीतसिंह सोलंकी, सहायक उपनिरीक्षक अरुण कुमार राठौर, , लक्ष्मण देवड़ा, प्रधान आरक्षक दिनेश, फूंदी , प्रधान आरक्षक दिलीप साइबर सेल , तथा आरक्षक सुमित, गंगा , नागर , गिरधारी, प्रकाश, अमरसिंह, अनिल, सुरत, प्रकाश, राजेन्द्र, एवं सेवकराम की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

नोएडा में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5,629 चालान

Fri Nov 20 , 2026
नोएडा। शहर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। ग्रैप के पहले, दूसरे और तीसरे चरण के दौरान पीयूसीसी नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 5 हजार 629 चालान किए गए हैं। ग्रैप-1 में 2 हजार 943, ग्रैप-2 में 1 हजार […]

You May Like