8 बसों में आग लगने के बाद जागा प्रशासन, ISBT पर 32 बसों की जांच; 5 बसों से वसूले 3.28 लाख रुपये

भोपाल। ISBT पर हाल ही में 8 बसों में आग लगने की घटना के बाद परिवहन विभाग ने यात्री सुरक्षा को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। इसी के तहत गुरुवार को परिवहन आयुक्त के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन स्क्वॉड ने ISBT पर औचक जांच अभियान चलाया। इस दौरान कुल 32 बसों की जांच की गई, जिसमें यात्री सुरक्षा, परमिट की शर्तों, फिटनेस और फायर सेफ्टी उपकरणों में खामियां सामने आईं।

नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 5 बसों से कुल 3 लाख 28 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। वहीं, एक बस को जब्त कर आरटीओ कार्यालय में खड़ा कराया गया। कार्रवाई के तहत MP 41 ZG 3333 से करीब 88 हजार, MP 44 ZF 6222 से 75 हजार, BR 01 GR 9717 से 60 हजार, MP 44 ZH 9555 से 55 हजार और MP 70 ZG 4353 से 50 हजार रुपये वसूले गए।

भोपाल आरटीओ जितेंद्र शर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और बसों के फिटनेस मानकों को लेकर इस तरह के औचक जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Next Post

गौ पूजन और भजन-कीर्तन से गूंजा मंदिर, ग्वालियर में हर्षोल्लास से मनी गोपाष्टमी

Fri Nov 20 , 2026
ग्वालियर। श्री सनातन धर्म मंदिर में गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भक्तों ने विधि-विधान से गौ माता का पूजन कर तिलक लगाया और गुड़, चना व चारा खिलाया। इसके बाद ढोल-मंजीरों के साथ भजन-कीर्तन करते हुए शोभायात्रा निकाली गई। गौ माता की आरती के बाद […]

You May Like