सतना:जिले के सिंहपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गौवंशों से भरा कंटेनर जब्त कर लिया।कंटेनर में 40 छोटे-बड़े बैल भरे हुए थे। जब्त कंटेनर की कीमत करीब 20 लाख और मवेशियों की कीमत 1.25 लाख रुपये बताई गई। पुलिस को देखकर चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(घ) के तहत मामला दर्ज कर चालक और पशु तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान शुरू कर दी है।
