गंदगी फैलाने वाले 49 दुकानदारों पर हुई कार्रवाई

सतना: शहर के प्रमुख बाजारों में गंदगी फैलाने और दुकानों में डस्टबिन नहीं रखने वाले व्यवसायियों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई जारी है।आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 18 और 19 नवंबर को अलग-अलग बाजार क्षेत्रों में 49 दुकानदारों पर कुल 13,500 रुपए का स्पॉट फाइन लगाया।
18 नवंबर को सेमरिया चौक स्थित चौपाटी में 11 दुकानदारों पर 2,750 रुपए और धवारी चौराहे से प्रेम नगर तिराहे तक 24 व्यवसायियों पर 7,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं, 19 नवंबर को सिटी कोतवाली चौक से रेलवे अंडरब्रिज तक गंदगी फैलाने वाले 14 दुकानदारों पर 3,750 रुपए का स्पॉट फाइन लगाया गया।

सप्ताह भर के कार्यों की समीक्षा

आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने गुरुवार को विभागीय समीक्षा बैठक में पिछले एक सप्ताह के कार्यों की प्रगति और पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन की स्थिति का जायजा लिया। बैठक में अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। आयुक्त ने पूर्व में दिए गए निर्देशों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने और कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

Next Post

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन आईपीओ में निवेश का आज आखिरी दिन, चार गुना से अधिक भरा इश्यू और ग्रे मार्केट में 6.25 प्रतिशत प्रीमियम के संकेत

Fri Nov 20 , 2026
नई दिल्ली, क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन के 455.49 करोड़ रुपये के आईपीओ में बोली लगाने का आज यानी शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को आखिरी मौका है। सब्सक्रिप्शन के तीसरे दिन सुबह 11:40 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, यह इश्यू कुल 4.36 गुना से अधिक भर चुका है, जहां ऑफर किए गए […]

You May Like