तुलसी विवाह के साथ होंगे गृह प्रवेश मांगलिक कार्य प्रारंभ

उज्जैन। कार्तिक शुक्ल पक्ष की देव प्रबोधनी एकादशी को देव उठनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष देव उठनी एकादशी 20 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने के साथ ही विवाह सहित सभी मांगलिक कार्यों का शुभारंभ हो जाएगा।

पं. जय शिव शर्मा ने बताया कि इस बार देव उठनी एकादशी 20 नवंबर को सुबह 7.16 बजे से प्रारंभ होकर अगले दिन घाटी 6.32 बजे तक रहेगी। सूर्योदय सुबह 7.05 बजे होने के कारण एकादशी तिथि का क्षय हो रहा है। ऐसे में कुछ भक्त 20 नवंबर को ही एकादशी व्रत एवं उद्यापन करेंगे, जबकि 21 नवंबर द्वादशी को व्रत का पारणा होगा। वहीं वैष्णव एवं निंबार्क संप्रदाय के अनुयायी 21 नवंबर को एकादशी व्रत करेंगे। मांगलिक कार्यों का होगा शुभारंभ पंडित शर्मा ने बताया कि देव उठनी एकादशी से विवाह, मुंडन संस्कार, यज्ञोपवीत, नामकरण, गृह प्रवेश एवं नए व्यापार सहित सभी मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु के जागने के बाद ही शुभ एवं मांगलिक कार्य किए जाते हैं। इस दिन एकादशी व्रत रखने से अशुभ संस्कारों का नाश तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है। पूजन निर्जल अथवा जल एवं अन्य जलीय पदार्थों के सेवन के साथ उपवास रखते हैं।

तुलसी-शालिग्राम विवाह का विशेष महत्व

देव उठनी एकादशी पर भगवान शालिग्राम के साथ तुलसी का आध्यात्मिक विवाह संपन्न कराया जाता है। इस दिन तुलसी पूजन का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार तुलसी दल अकाल मृत्यु से रक्षा करता है तथा शालिग्राम और तुलसी की पूजा से पितृदोष का शमन होता है। श्रद्धालु इस दिन तुलसी विवाह आयोजित कर सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना करते हैं। इस आयोजन के लिए अनेक सामाजिक संगठन के साथ मंदिरों में भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। अनेक समाजजन तो महिलाओं को उपहार स्वरूप साड़ी और सुहाग की सामग्री भी भेंटकर उनकी पूजा करते हैं।

Next Post

मां गढक़ालिका के आंगन में 1100 बटुकों ने एक साथ किया मंत्रोंच्चार

Thu Nov 19 , 2026
उज्जैन। अखिल भारतीय कालिदास समारोह शुरू होने से पहले मां गढक़ालिका के दरबार में 1100 बटुकों ने एक साथ एक स्वर में गुरुवार की सुबह वागर्चन कार्यक्रम में श्यामलादंडकम का पाठ किया। इस सामूहिक मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। मंदिर के बाहर विशाल वटवृक्ष की छांव में […]

You May Like