श्री पशुपतिनाथ मंदिर में आज से 20 दिवसीय पाटोत्सव पर्व का शुभांरंभ होगा

मंदसौर। भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर भगवान का विशेष अभिषेक कर आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसी के साथ मंदिर में 66वें पाटोत्सव पर्व एवं 64वें पशुपतिनाथ महादेव मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 20 नवंबर को सुबह 9.30 बजे मेले का शुभारंभ होगा। 20 दिवसीय मेला 9 दिसंबर तक चलेगा। शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर एवं लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता उपस्थित रहेंगे।

दिनभर खुले रहेंगे मंदिर के पट

पाटोत्सव पर्व एवं के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए दर्शन व्यवस्था में विशेष बदलाव किया गया है। इस बार दोपहर 1 से 2 बजे तक होने वाला भगवान का शयनकाल नहीं रखा जाएगा। इससे मंदिर के पट पूरे दिन खुले रहेंगे और दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु बिना किसी व्यवधान के बाबा पशुपतिनाथ के दर्शन कर सकेंगे।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम

बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क चेतन्य आश्रम मे ठहरने की व्यवस्था के इंतजाम किए जा रहे हैं। पोटोत्सव पर्व 20 दिन तक चलेगा। जिसमे 11 दिन संतों के प्रवचन, सात दिन भागवत कथा पाटोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक संतों के प्रवचन आयोजित होंगे। भागवताचार्य पं. कृष्ण वल्लभ शास्त्री के अनुसार मैनपुरिया आश्रम के स्वामी मणि चौतन्य महाराज सहित अन्य आमंत्रित संत प्रवचन देंगे। प्रवचन का क्रम 11 दिन तक चलेगा, जिसे संतों के प्रवास के अनुसार 20 दिन तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, 22 नवंबर से पं. शिवम शर्मा सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगे। संस्कृति विभाग द्वारा पांच दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। पुजारी परिवार की ओर से पांच दिन यज्ञ, झांकियां, अभिषेक एवं प्रसादी वितरण के आयोजन होंगे। प्रतिदिन शाम 7 से रात 10 बजे तक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिर प्रतिष्टा पर्व पोटोत्सव के इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, उपाध्यक्ष नम्रता प्रीतेश चावला, डिप्टी कलेक्टर एवं सीएमओ रोहित राणावत, मेला सभापति कमलेश सिसोदिया तथा मेला अधिकारी पीएस धारवे सहित अन्य उपस्थित रहेगें।

Next Post

एफपीआई की लिवाली से रुपया नौ पैसे मजबूत

Thu Nov 19 , 2026
मुंबई, 19 नवंबर (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के भारतीय पूंजी बाजार में लिवाल बने रहने से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में गुरुवार को रुपया नौ पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 93.33 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर 93.42 रुपये प्रति डॉलर […]

You May Like

मनोरंजन