एक्सिस बैंक महिला उद्यमियों को दे रहा है विशेष तरजीह : एक्सिस बैंक

नयी दिल्ली, 19 नवंबर (वार्ता) एक्सिस बैंक महिला उद्यमियों को विशेष तरजीह दे रहा है और बैंक के कुल लघु एवं मध्यम उद्यम (एसएमई) क्षेत्र के ग्राहकों में महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग 22 प्रतिशत है, जो कारोबार के स्वामित्व और उद्यमिता में उनकी बढ़ती मौजूदगी को दर्शाती है।

बैंक की ओर से यहां आयोजित एमएसएमई सहभागिता मंच ‘इवाल्व’ के गुरुवार को आयोजित विशेष संस्करण में दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की 110 से अधिक महिला नेतृत्व वाली कंपनियां शामिल हुईं। इस मौके पर चर्चा महिला-नेतृत्व वाले कारोबारों की जरूरतों और उन्हें अधिक आत्मविश्वास के साथ विस्तार करने में पूंजी तक पहुंच तथा उपयुक्त बैंकिंग समाधानों की भूमिका पर ध्यान केन्द्रित किया गया। दिल्ली-एनसीआर का योगदान बैंक के देशभर में महिलाओं के पूर्ण स्वामित्व वाले एसएमई परिसंपत्ति पोर्टफोलियो में 9.3 प्रतिशत है। यह क्षेत्र में महिला-नेतृत्व वाले उद्यमों की वृद्धि में इस इलाके की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है।

बैंक की विज्ञप्ति के अनुसार एक्सिस बैंक के एसएमई ग्राहकों में लगभग 28 प्रतिशत के कम से कम एक प्रवर्तक महिला हैं। यह एसएमई क्षेत्र में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी को दर्शाता है। एसएमई ग्राहकों में करीब 15 प्रतिशत ऐसे कारोबार हैं, जिनका पूर्ण स्वामित्व महिलाओं के पास है।

देश के एमएसएमई क्षेत्र की विकास यात्रा में महिला उद्यमी एक सशक्त भूमिका निभा रही हैं। वे नवाचार, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं में योगदान दे रही हैं। आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, एमएसएमई का देश की जीडीपी में योगदान अब 31.1 प्रतिशत है। यह अर्थव्यवस्था में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है। महिला उद्यमी भी इस विकास की गति का हिस्सा बन रही हैं और अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए औपचारिक ऋण का अधिकाधिक सहारा ले रही हैं। नीति आयोग, ट्रांसयूनियन सिबिल और माइक्रोसेव कंसल्टिंग की संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार, 2017 से 2025 के बीच कारोबार के लिए महिलाओं को दिए जाने वाले ऋण में 7.5 गुना वृद्धि हुई। यह महिला-नेतृत्व वाले उद्यमों के बढ़ते पैमाने और महत्वाकांक्षाओं को दर्शाता है।

कारोबार बढ़ने के साथ उनकी वित्तीय जरूरतें भी केवल ऋण तक पहुंच तक सीमित नहीं रहतीं। कार्यशील पूंजी, नकदी प्रवाह का प्रबंधन, लेनदेन बैंकिंग, आपूर्ति शृंखला से जुड़ाव, डिजिटल बैंकिंग और विस्तार के लिए पूंजी की जरूरत बढ़ने लगती है। एक्सिस बैंक का एमएसएमई प्रस्ताव कारोबारी सफर के विभिन्न चरणों में इन जरूरतों को पूरा करने के लिए व्यापक समाधान उपलब्ध कराता है।

बैंक महिला उद्यमियों के लिए कारोबार संबंधी विशेष बैंकिंग लाभ भी देता है। इनमें पात्र सीजीटीएमएसई समर्थित ओवरड्राफ्ट और मियादी ऋण पर ब्याज दर में एक प्रतिशत की छूट तथा सुरक्षित उत्पादों पर 0.5 प्रतिशत की छूट शामिल है। ये लाभ लागू शर्तों के अधीन हैं। इन सुविधाओं के साथ संबंध-आधारित परामर्श भी दिया जाता है, जिससे कारोबारों को विस्तार के दौरान अपनी बैंकिंग और वित्तपोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है।

कारोबारी जरूरतों के साथ-साथ बैंक ‘अराइज’ के जरिये महिलाओं की व्यापक वित्तीय जरूरतों को भी पूरा करता है। यह महिलाओं के लिए विशेष रूप से तैयार बचत खाता है। अराइज में बचत, निवेश और ऋण समाधान शामिल हैं। इसके साथ वीसीआईपी के जरिये डिजिटल ऑनबोर्डिंग और स्वास्थ्य सेवा, लॉकर, एक्सिस डीमैट, क्रेडिट कार्ड तथा गोल्ड लोन जैसी सुविधाओं में 38,000 रुपये तक के लाभ मिलते हैं।

 

 

Next Post

श्री पशुपतिनाथ मंदिर में आज से 20 दिवसीय पाटोत्सव पर्व का शुभांरंभ होगा

Thu Nov 19 , 2026
मंदसौर। भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर भगवान का विशेष अभिषेक कर आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसी के साथ मंदिर में 66वें पाटोत्सव पर्व एवं 64वें पशुपतिनाथ महादेव मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 20 नवंबर को सुबह 9.30 बजे मेले का शुभारंभ होगा। 20 दिवसीय मेला 9 दिसंबर तक […]

You May Like

मनोरंजन