
झाबुआ. थांदला तहसील के ग्राम मदरानी में हिंदू जागरण मंच जिला झाबुआ के तत्वावधान में घर वापसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में 27 लोगों ने ईसाई धर्म से हिंदू धर्म में वापसी की। इस अवसर पर धार्मिक विधि-विधान के साथ हवन-पूजन संपन्न कराया गया। घर वापसी करने वाले लोगों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में हिंदू जागरण मंच के जिला सह संयोजक राजेश पणदा, जिला कार्यकारिणी सदस्य सलिया महाराज एवं कबू डिंडोर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
