सिंगल यूज पॉलीथिन के विरुद्ध नगर निगम एवं प्रदूषण विभाग की संयुक्त कार्रवाई, दुकानदारों पर लगाया जुर्माना

सिंगरौली, नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के निर्देशानुसार शहर को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन से मुक्त बनाने के उद्देश्य से निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बैढ़न जोन अंतर्गत नगर निगम एवं प्रदूषण विभाग की संयुक्त टीम द्वारा दुकानों का निरीक्षण कर सिंगल यूज पॉलीथिन रखने एवं उपयोग करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। संयुक्त जांच अभियान के दौरान दुकानों में प्रतिबंधित पॉलीथिन पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए पॉलीथिन जप्त की गई। टीम द्वारा दुकानदारों को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय नहीं करने की समझाइश भी दी गई। साथ ही उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने तथा पॉलीथिन के स्थान पर कपड़े एवं कागज के थैलों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

नगर निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए इस प्रकार के जांच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने दुकानदारों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित पॉलीथिन का भंडारण एवं उपयोग न करें तथा स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त शहर बनाने में नगर निगम का सहयोग करें।संयुक्त कार्रवाई के दौरान नगर निगम की ओर से स्वच्छता निरीक्षक पवन बरोदे, स्वच्छता उप पर्यवेक्षक अशोक त्रिपाठी सहित टीम के सदस्य तथा प्रदूषण विभाग की ओर से आलोक राय, सूरज दुबे एवं टी.पी. साकेत उपस्थित रहे।

Next Post

पत्नी ने पति की महिला मित्र की हत्या की दी सुपारी, गोंदिया पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

Thu Nov 19 , 2026
बालाघाट, जिला गोंदिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, स्थानीय अपराध शाखा ने एक महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पति की महिला मित्र से नाराज पत्नी […]

You May Like