पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन

ग्वालियर। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।आज प्रातः समस्त कांग्रेसजनों ने छत्री बाजार स्थित लेडीज पार्क में स्थापित श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव एवं विधायक सतीश सिकरवार ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी ने अपने दृढ़ नेतृत्व, साहसिक निर्णयों और राष्ट्र के प्रति समर्पण से भारतीय राजनीति एवं इतिहास में अपनी अमिट पहचान बनाई। दोनों महान नारी शक्तियों का जीवन संघर्ष, साहस, आत्मसम्मान और देशसेवा की प्रेरणा देता है। कांग्रेसजन उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेंगे।
जयंती कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री सुनील शर्मा सहित पूर्व मंत्री, पूर्व अध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस, जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, मंडलम कांग्रेस, सेक्टर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, एनएसयूआई, कांग्रेस के विभाग एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी सहित समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Next Post

कर्नाटक की मेकेदातु बांध परियोजना के खिलाफ तमिलनाडु के किसानों का अनोखा विरोध प्रदर्शन, कावेरी नदी की रेत में खुद को दफनाया

Thu Nov 19 , 2026
तिरुचिरापल्ली, कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना के विरोध में तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में किसानों ने कावेरी नदी की सूखी रेत में खुद को गर्दन तक दफनाकर एक बेहद अनोखा और तीखा विरोध प्रदर्शन किया है। यह प्रदर्शन ओदाथुरई के पास आत्र अझगिया सिंगापेरुमल मंदिर के पीछे ‘नेशनल साउथ […]

You May Like