ग्वालियर: केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से ग्वालियर में स्थापित हो रहे एशिया के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन को नई गति प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित हो रही इन्वेस्टर मीट 2026 के संदर्भ में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की।
बैठक में टेलीकॉम विनिर्माण क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक विकास को प्रोत्साहन देने तथा मध्य प्रदेश को टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
सिंधिया ने कहा कि यह पहल ग्वालियर सहित पूरे मध्य प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार, निवेश आकर्षित करने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।
