कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का चुरहट से सुपेला तक जगह जगह हुआ स्वागत,सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रहा साथ

चुरहट (सीधी)प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के साथ मोहनिया टनल से ग्राम सुपेला तक सैकड़ों वाहनों का काफिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अगुवाई एवं निर्देशन में साथ रहा। जिलेभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने वाहनों के साथ स्वागत यात्रा में शामिल हुए। काफिले के साथ चल रहे कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने वाहनों को रोककर पुष्पमालाओं, पुष्पवर्षा और नारों के साथ नेताद्वय का स्वागत किया।
चुरहट से ग्राम सुपेला की ओर रवाना होने के बाद भी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह स्वागत किया गया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर कांग्रेसजनों ने अपने नेताओं के स्वागत के लिए तैयारियां की थीं। कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं, पुष्पवर्षा और नारों के साथ नेताद्वय का अभिनंदन किया।
नेताद्वय के स्वागत में उमड़ी भीड़ और कार्यकर्ताओं का जोश इस बात का प्रतीक रहा कि कांग्रेस संगठन जिले में पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। मोहनिया टनल से लेकर चुरहट और ग्राम सुपेला तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत से प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव भी अभिभूत नजर आए।स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने कांग्रेसजनों के उत्साह और आत्मीयता के लिए आभार व्यक्त किया दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं के जोश की सराहना करते हुए संगठन की मजबूती के लिए इसी प्रकार एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।प्रदेश नेतृत्व के स्वागत ने पूरे क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार किया

Next Post

शिकागो यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी बोले- चुनाव से पीछे नहीं हटना चाहिए, लोकतंत्र बचाने के लिए विपक्ष खामियों को करेगा उजागर

Thu Nov 19 , 2026
शिकागो,  अपने अमेरिका दौरे के दौरान इलिनोइस स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में आयोजित एक कार्यक्रम में लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी ने भारतीय चुनावी प्रक्रिया और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से अपने विचार रखे। राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर रॉबर्ट पेप के साथ बातचीत में उन्होंने […]

You May Like