दिल्ली थोक जिंस बाजार में सामान्य नरमी के बीच दाल तुअर, तेल मूंगफली में हल्की तेजी

नयी दिल्ली, 18 नवंबर (वार्ता) दिल्ली थोक जिंस बाजार में सोमवार को चावल, गेहूं और आटा के भाव नरम हुए तथा अधिकतर दालों और खाद्य तेलों में भी गिरावट दर्ज की गयी।

व्यापार रुझानों के विपरीत तुअर दला और गूंगफली तेल में तेजी रही जबकि गुड़ में नरमी और चीनी में हल्की तेजी दिखी। विदेशी बाजारों में पाम आयल और सोयाबीन तेल में गिरावट का सिलसिला बना हुआ था।

खाद्य तेलों में वनस्पति 10 रुपये और सोया तेल 5 रुपये नरम रहा। सूरज मुखी में करीब 45 रुपये की नरमी रही। सरसों तेल कल की गिरावट को और बढ़ाते हुए 21 रुपये नीचे आ गया। पाम आयल मलेशिया में नरमी की खबरों के बीच 25 रुपये नम रहा। तेल मूंगफली हल्की तेजी के प्रति क्विंटल 39 रुपये महंगा बिका।

दालों में चना और उड़द दाल क्रमश: 23 रुपये और 21 रुपये प्रति क्विंटल नरम थे। तुअर का भाव कल से 10 रुपया ऊपर बोला गया। मूंग और मसूर दाल के भाव क्रमश: 15 और 52 रुपये टूट गये।

गेहूं नरमी की घारणा के साथ कल के स्तर पर बना रहा।आटा 10 रुपये नरम बोला गया। चावल में 2 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी।

कल की तरह चीनी और गुड़ बाजार की दिशा आज अलग-अलग थी। चीनी 3 रुपये क्विंटल तेज चल रही थी जबकि गुड़ 8 रुपये और नरम हो गया।

विदेशी खाद्य तेल बाजार बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में जनवरी का पाम ऑयल वायदा कारोबार यह समाचार लिखे जाने तक 45 रिंगिट और घट होकर 4,303 रिंगिट प्रति टन पर चल रहा था। अमेरिकी सोया तेल वायदा के दिसंबर अनुबंधों का भाव 1.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61.39 सेंट प्रति पौंड बोला जा रहा था।

 

Next Post

रुपये में तेजी का सिलसिला बरकरार

Wed Nov 18 , 2026
मुंबई, 18 नवंबर (वार्ता) विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा और रुपये की विनिमय दर 9.5 पैसे और मजबूत हो गयी। आज कारोबार बंद होने के समय रुपया डॉलर विनियम दर 93.4175 थी। कल बाजार बंद होने के […]

You May Like