जबलपुर। शहर के गोहलपुर थाना अंतर्गत शांति नगर गली नंबर 6 में चोरी का एक दुस्साहसिक मामला सामने आया है। बीती रात करीब 2:00 बजे एक चोर ठेला लेकर क्षेत्र में घुसा और अभिषेक गुप्ता के मकान में संचालित कंप्यूटर दुकान को अपना निशाना बनाया। आरोपी ने दुकान से कीमती कंप्यूटर पार्ट्स और अन्य सामान ठेले में भरा और फरार होने लगा।
घटना की आहट पाकर जब मकान मालिक की नींद खुली और उन्होंने आरोपी का पीछा किया, तो चोर ने अपनी पहचान छुपाने और बचने के लिए हाथ में एक खतरनाक बटनदार चाकू निकाल लिया। आरोपी चाकू को हवा में लहराते हुए और जान से मारने की धमकी देते हुए ठेला लेकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी चांडाल भाटा क्षेत्र का रहने वाला है।
