
ग्रेटर नोएडा । जारचा थाना क्षेत्र में तैनात 2023 बैच की महिला सब इंस्पेक्टर रश्मि गौतम का शव मंगलवार सुबह उनके सरकारी आवास के बाथरूम में मिला। पिता के बार-बार फोन का जवाब न मिलने पर साथ रहने वाली अन्य महिला SI और थाना प्रभारी की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया, तब वे मृत मिलीं। प्रारंभिक जांच में शरीर पर चोट के निशान न मिलने की बात कही जा रही है और हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। एडीसीपी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मौत का वास्तविक कारण रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। कानपुर की रहने वाली रश्मि के पिता भी यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं।
