जबलपुर। मझगवां थाना क्षेत्र में एक किशोरी की आबरू लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। मझगवां थाना प्रभारी धन्नु सिंह ने बताया कि आशीष उर्फ पवन बर्मन पिता लक्ष्मी प्रसाद बर्मन 21 वर्ष निवासी कुरान थाना बहोरीबंद जिला कटनी हाल नेपाली कॉलोनी हाउसिंग बोर्ड माधव नगर थाना माधव नगर जिला के खिलाफ मझगवां थाने में धारा 363, 366 376 एवं धारा 3,4,5, 6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया था। जिसे महाराष्ट्र पूणे से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह, महिला प्रधान रक्षक राधा सिंह, आरक्षक उदय कुमार की भूमिका सराहनी रही।
You May Like
-
2 months ago
राजस्व महाभियान में नामांतरण के 1358 प्रकरण निराकृत
-
5 months ago
विदेश सचिव रविवार से दाे दिनों की नेपाल यात्रा पर