25 फीट ऊंचाई से गिरे 2 मजदूर 

उज्जैन। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग की पुताई का काम कर रहे 2 मजदूर रविवार सुबह क्रेन से नीचे गिर गए 25 फीट ऊंचाई से गिरने पर दोनों घायल हुए हैं। चरक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

आगर रोड पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है बिल्डिंग की रंगाई पुताई का काम चल रहा है। उत्तर प्रदेश के दो मजदूर सोम पिता संतोष प्रजापति (20) और रोहित पिता रज्जू (18) क्रेन की मदद से 25 फीट ऊंचाई पर पुताई का काम कर रहे थे। अचानक ट्रेन के ब्रेक फेल होने से झटका लगा और दोनों मजदूर युवक जमीन पर आ गिरे नीचे लोहे के सरिया रखे थे सोम सरिया लगने पर घायल हुआ है। रोहित का पैर फैक्चर हो गया। दोनों को तत्काल पास के चरक अस्पताल ले जाया गया।

Next Post

भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज के अधिकारों और अस्मिता की रक्षा के लिए किया ऐतिहासिक संघर्ष: डॉ.राजेश

Sun Nov 15 , 2026
सीधी। जल, जंगल, जमीन और जनजातीय अस्मिता की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर रविवार को पूरा जिला जनजातीय गौरव के रंग में सराबोर रहा। जिलेभर में जनजातीय गौरव दिवस उत्साह, उमंग और श्रद्धा के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य […]

You May Like