नकली नोट बनाने का कारखाना पकड़ा, दो गिरफ्तार

– आरोपी 50,100, 200, 500 के नकली नोट बनाकर मार्केट में खपा रहे थे

– 2 लाख 4 हजार 450 रुपए के नकली नोट बरामद

ग्वालियर। पुलिस ने जनकगंज क्षेत्र में चल रही नकली नोट बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर 2 लाख 4 हजार 450 रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। साथ ही 18 हजार रुपए के आधे बने नकली नोट बरामद हुए हैं। इसके अलावा नोट बनाने में लगने वाली सामग्री, डाई, कलर, स्कैनर, प्रिंटर के साथ ही बटर पेपर मिला है जिस पर नोट के प्रिंट किया जा रहा था। पकड़े गए दोनों आरोपियों पर धोखाधड़ी से लेकर बाइक चोरी के गई आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह छह महीने से ज्यादा समय तीन से चार लाख रुपए के नकली नोट मार्केट में खपा चुके हैं।

एएसपी क्राइम आयुष गुप्ता एवं डीएसपी क्राइम नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि जनकगंज क्षेत्र के जागृति नगर स्थित एक मकान में नकली नोट बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। पुलिस ने दो आरोपियों अंसार अली पुत्र फुंदन अली उम्र 27 साल निवासी ग्राम ऐंतार थाना पावई जिला भिण्ड हाल अतुल वर्मा का मकान जागृति नगर लक्ष्मीगंज और अशोक माहौर पुत्र सीताराम माहौर उम्र 36 साल निवासी ददरौआ जिला भिण्ड हाल त्रिलोक कुशवाह का मकान जागृति नगर लक्ष्मीगंज को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 50, 100, 200 एवं 500 के नकली नोट कीमत 2 लाख 4 हजार 450 रूपये बरामद किये हैं। डीएसपी क्राइम नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि क्राइम ब्रांच पुलिस को सूचना मिली थी कि जनकगंज थाना क्षेत्र के जागृति नगर में एक किराए का कमरा लेकर कुछ लोग नकली नोट छापने का काम कर रहे हैं। सूचना की तस्दीक के लिए क्राइम ब्रांच की एक टीम रैकी करने के लिए लगाई गई तो मुखबिर के द्वारा बताई गई बात सही साबित हुई। इसके बाद पहले से तैयार क्राइम ब्रांच की एक टीम ने उस मकान पर छापामार कार्रवाई की। जब पुलिस कमरे के अंदर दाखिल हुई तो पुलिस की आंखें फटी की फटी रह गईं। कमरे में नकली नोट बिखरे पड़े थे और छापने का काम दो लोगों के द्वारा किया जा रहा था। पुलिस ने सबसे पहले दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंसार अली और अशोक माहौर के रूप में हुई। पुलिस ने जब उनको थाना लाकर पूछताछ की तो नकली नोट मार्केट में खपाने के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। नकली नोट बनाने वाले गिरोह के सदस्य अंसार अली, अशोक माहौर ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि छह महीने पहले ही उन्होंने यह कमरा किराए पर लिया था। उनका मकसद था कि वह यहां से ही पूरे शहर व आसपास के शहरों में नकली करेंसी को चला सकें। आरोपियों के रूम से पुलिस ने 50, 100, 200 व 500 रुपए के नकली नोट मिले हैं। आरोपियों के रूम से कुल 2 लाख 4 हजार 450 रुपए के नकली नोट मिले हैं। साथ ही नोट छापने का सामान कलर, स्कैनर, प्रिंटर, स्याही, बटर पेपर सहित अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया है।

दोनों आरोपियों ने पुलिस को पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने हाल ही में 2 लाख रुपए नकली नोट का एक बंडल छापकर श्योपुर भेजा है और दूसरी खेप गुना भेजने वाले थे लेकिन उससे पहले ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपी अशोक छोटे-मोटे दुकानदारों को 100, 50 और 200 का नोट चलाता था। गिरफ्तार आरोपियों में से अंसार अली के ऊपर पहले से ही 4 धोखाधड़ी और एक वाहन चोरी का मामला दर्ज है। वहीं पुलिस को आशंका है कि उनकी गैंग में और भी लोग शामिल हो सकते हैं इसलिए पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है।

Next Post

व्यावहारिक नतीजे देने वाला मंच है क्वाड

Mon Jul 29 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email टोक्यो 29 जुलाई (वार्ता) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि क्वाड (भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया) बातचीत का ही नहीं , बल्कि व्यावहारिक नतीजे देने वाला मंच है। श्री जयशंकर ने जापान की राजधानी […]

You May Like