रीवा के गोविंदगढ़ में चोरी के दौरान हत्या पांती गांव में अकेले रह रहे विद्यार्थी पटेल की पत्थर से हत्या बाइक मोबाइल लेकर भागा आरोपी 

रीवा, रीवा के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के पांती गांव में 8 नवंबर की रात चोरी के दौरान एक सनसनीखेज हत्या की वारदात हुई। दुकान में चोरी करने घुसे आरोपी ने घर में अकेले रह रहे विद्यार्थी पटेल (50) की पत्थर से सिर पर हमला कर हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी घर से बाइक और मोबाइल लेकर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में दहशत फैल गई।

*रात 3 से 4 बजे के बीच हुई वारदात*

विद्यार्थी पटेल पांती गांव में गड़ी रोड के पास अपने घर और दुकान में अकेले रहते थे। 7 और 8 नवंबर की दरमियानी रात करीब 3 से 4 बजे आरोपी चोरी के इरादे से दुकान में पहुंचा।

इसी दौरान विद्यार्थी पटेल की नींद खुल गई या आरोपी से सामना हो गया। आरोपी ने उनके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी बाइक और मोबाइल लेकर फरार हो गया।

*6 दिन की जांच के बाद आरोपी गिरफ्तार*

घटना की जानकारी मिलने पर गोविंदगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच में चोरी के दौरान हत्या किए जाने के सबूत मिले। पुलिस ने करीब 6 दिन की जांच के बाद शनिवार को छोटी पांती निवासी धर्मराज यादव उर्फ लल्लू (37) को गिरफ्तार कर लिया।

*बाइक, मोबाइल और पत्थर जब्त*

आरोपी के पास से होंडा शाइन बाइक, एक मोबाइल फोन, नीले रंग का की-पैड मोबाइल, तीन पत्थर और एक लाठी जब्त की गई है। पुलिस ने 14 नवंबर को आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी करने के इरादे से घर में घुसा था। इसी दौरान उसने विद्यार्थी पटेल की हत्या कर दी और सामान लेकर भाग गया।

Next Post

धक्का देने से संदीप की मौत के मामले में चार दिन बाद केस दर्ज

Sat Nov 14 , 2026
इंदौर. नार्थ तोड़ा में टीवी की तेज आवाज को लेकर हुए विवाद में संदीप वर्मा की मौत के मामले में सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने चार दिन बाद आरोपी अनिल वर्मा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है. घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू […]

You May Like