
ग्वालियर। कुलैथ में आयोजित पशुपालक सम्मेलन एवं पशु मेले में आज घुड़दौड़ प्रतियोगिता के दौरान एक घोड़ी अचानक जमीन पर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। यह घटना ग्वालियर के कुलैथ में आयोजित पशु मेले के दौरान हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम में शामिल होकर रवाना होने के बाद घुड़दौड़ प्रतियोगिता चल रही थी।
तेज रफ्तार में दौड़ते समय घोड़ी अचानक लड़खड़ाई और मुंह के बल कच्चे ट्रैक पर गिर पड़ी। गिरने के तुरंत बाद मौके पर हड़कंप मच गया और घोड़े के मालिक व स्थानीय लोगों ने उसे संभालने की कोशिश की। हालांकि, घोड़ी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
