बिना परमिट चल रही बस जप्त

रीवा, रीवा परिवहन विभाग द्वारा यात्री बसों में किराया सूची की जांच की गई. जिसमें मुख्य रूप से नये बस स्टैंड रीवा पर पीटीएस चौक से आने-जाने वाली बसों की जांच की गई. जांच के दौरान बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा इत्यादि की जांच के साथ यात्रियों को निर्धारित स्थान से चढ़ाने-उतारने के लिए भी निर्देश दिए गए. यात्रियों से ज्यादा किराया न लिया जाए इसके लिए बसों में किराया सूची भी चस्पा की गई. जांच में एक बस एमपी 17 पी 0790* बिना परमिट चलती हुई मिली, जिसे जप्त कर परिवहन कार्यालय रीवा में खड़ा कराया गया और इस पर मोटरयान अधिनियम 1988 के अनुरूप कार्रवाई की गई. जांच में रीवा-कटनी, रीवा-सीधी मार्ग पर तथा नए बस स्टैंड से निकलने वाली बसों पर कार्रवाई की गई. इसके अलावा फिटनेस से संबंधित फायर एक्सटिंग्विशर, फर्स्ट एड बॉक्स, वीएलटीडी डिवाइस आदि की विशेष जांच की गई. जांच अभियान में कुल *75,000/- रुपये का राजस्व वसूल किया गया.

Next Post

75 हजार की स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार 

Fri Nov 13 , 2026
सोयतकलां, सोयतकलां पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्मैक सहित गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अफीम से तैयार होने वाला अवैध मादक पदार्थ स्मैक करीब 7.39 ग्राम एवं एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा जब्त किया है. जब्त माल […]

You May Like