शिवपुरी: पालतू सूअरों से फसल बर्बाद होने पर भड़के ग्रामीण, शिवपुरी-श्योपुर हाईवे पर चक्काजाम

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में फसलों को नुकसान पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने शिवपुरी-श्योपुर हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। मामला पोहरी थाना क्षेत्र के मरोरा अहीर गांव का है। ग्रामीणों का आरोप है कि पालतू सूअर लगातार खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक, सूअर पालकों के पशु खुले में घूमते हुए खेतों तक पहुंच जाते हैं और खड़ी फसल बर्बाद कर देते हैं। इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने हाईवे पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

चक्काजाम की सूचना मिलते ही पोहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश दी। पुलिस ने सूअर पालकों से बातचीत कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण चक्काजाम समाप्त करने के लिए तैयार हो गए और हाईवे पर यातायात फिर से शुरू हो सका।

Next Post

ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल में बाग प्रिंट की धूम, मप्र की पारंपरिक कला ने बिखेरी चमक

Fri Nov 13 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश की समृद्ध पारंपरिक हस्तशिल्प कला बाग प्रिंट अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रही है। वियतनाम की राजधानी हनोई में 13 से 16 नवंबर तक आयोजित ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल में मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त मास्टर शिल्पकार मोहम्मद बिलाल खत्री एवं डॉ. मोहम्मद आरिफ […]

You May Like