डेंटल अस्पताल में महिला के खाते से 30 हजार रुपए निकाले

इंदौर: किशनगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के बैंक खाते से यूपीआई के जरिए 30 हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है.अज्ञात व्यक्ति ने महिला की अनुमति के बिना रकम दो अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी.मालवीय नगर निवासी इशिका सिसोदिया ने शिकायत में बताया कि 31 अक्टूबर को झुमरघाट स्थित डेंटल अस्पताल में रहते समय उनके मोबाइल पर रजिस्टर्ड फोन-पे से जुड़े केनरा बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से 30 हजार रुपए निकाल लिए.

यह रकम दो अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गई थी. खाते से बिना अनुमति राशि निकलने की जानकारी मिलने पर महिला ने पुलिस से शिकायत की. किशनगंज पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और प्रतिरूपण से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की है.

Next Post

शिवपुरी में थाने के बाहर हंगामा, प्रधान आरक्षक से मारपीट

Fri Nov 13 , 2026
शिवपुरी: शिवपुरी में एक परिवार के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर दी गई। इस मामले में फिजिकल थाने के बाहर जमकर हंगामा भी देखने को मिला। लोगों को शांत करने के लिए पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और समझाइश देकर उन्हें हटाने का प्रयास किया था।अब इस पूरे […]

You May Like