विक्टोरिया सिटी में सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और 12 हजार रुपए चोरी

इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र की विक्टोरिया सिटी में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया. बदमाश मुख्य गेट और कमरे का ताला तोड़कर घर में घुसे और अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात सहित नकदी चुरा ले गए.33 वर्षीय फरियादी सोबरन खरे अपने पैतृक गांव भिंड गए हुए थे. इसी दौरान 11 नवंबर की रात करीब 2.41 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है.

सूचना मिलने पर वे इंदौर पहुंचे और घर जाकर देखा तो मुख्य गेट के साथ अंदर हॉल के कमरे और लोहे की अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था, कमरे में सामान बिखरा पड़ा था. जांच करने पर अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात और करीब 12 हजार रुपए गायब मिले. फरियादी की शिकायत पर लसूड़िया पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

मोतियाबिंद शिविर में 240 मरीजों को मिली नई नेत्र ज्योति

Fri Nov 13 , 2026
सिंगरौली । जरूरतमंदों की सेवा और मानवता के कल्याण के उद्देश्य से विश्व हिंदू परिषद महाकौशल प्रांत द्वारा सेवा कार्य के अंतर्गत नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन मिश्रा पॉलीक्लीनिक एवं नर्सिंग होम में किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से अब तक 240 से […]

You May Like