इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी का झांसा दिया, शारीरिक संबंध बनाए

इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक युवती को शादी का झांसा देकर शोषण करने का मामला सामने आया है. युवती ने आरोपी पर रुपए लेने और शादी की बात करने पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया है.20 वर्षीय युवती की इंस्टाग्राम पर विशाल राठौर उम्र 25 साल, निवासी लिंबोदा, तराना, जिला उज्जैन से दोस्ती हुई थी.

आरोप है कि विशाल ने युवती को शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. इस दौरान उसने युवती से कुछ रुपए भी ले लिए. बाद में युवती ने जब विशाल से शादी करने की बात कही और अपने रुपए वापस मांगे तो उसने अश्लील गालियां दीं. युवती की शिकायत पर लसूड़िया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

ब्राउन शुगर के साथ 42 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

Fri Nov 13 , 2026
इंदौर. आजाद नगर क्षेत्र में पुलिस ने देर रात एक व्यक्ति को ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा. बायपास रोड स्थित आनंदा ग्रैंड कॉलोनी के पास खाली मैदान में पुलिस ने उसे पकड़ा. आरोपी मदीना नगर, आजाद नगर का रहने वाला है. तलाशी लेने पर उसके पास से ब्राउन शुगर मिली. […]

You May Like