सीएम डॉ. मोहन यादव आज कुलैथ में पशुपालक सम्मेलन को करेंगे संबोधित

ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज शुक्रवार को ग्वालियर जिले के कुलैथ में आयोजित पशुपालक सम्मेलन और पशु मेले में शामिल होंगे, कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संभाग आयुक्त मनोज खत्री और कलेक्टर रुचिका चौहान ने कार्यकम स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मध्य प्रदेश सरकार वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है, इसी क्रम में ग्वालियर के कुलैथ में 13 नवम्बर शुक्रवार को पशुपालक सम्मेलन और पशु मेला का आयोजन किया जा रहा है, कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कन्हैया लोकगीत, बैलगाड़ी दौड़ व घुड़दौड़ जैसे आयोजन होंगे, मेले में उन्नत पशुपालन पर केन्द्रित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। वे इस दौरान पशुपालन एवं अन्य संबंधित विभागों की योजनाओं के तहत विभिन्न हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित करेंगे।
ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का शेड्यूल
प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री करीब 3 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे, वे पशु मेले में शामिल होंगे और प्रदर्शनी को देखेंगे, इसी दौरान वे मुख्य आयोजन में शामिल होंगे और दीप प्रज्ज्वलन कर पशुपालक सम्मेलन व पशु मेला का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव कार्यक्रम में शामिल किसानों के ऊपर पुष्प वर्षा करेंगे और कन्हैया गीतों का आनंद लेंगे और पशुपालक सम्मेलन को संबोधित करेंगे साथ हीहितग्राहियों को लाभ वितरित करेंगे फिर किसानों के साथ सहभोज में शामिल होंगे।
कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा
ग्वालियर संभाग आयुक्त मनोज खत्री, प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक असित यादव, कलेक्टर रुचिका चौहान व प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने कुलैथ पहुँचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने हैलीपेड, मुख्य मंच, प्रदर्शनी स्थल, पशुपालकों व किसानों की बैठक व्यवस्था, बैलगाड़ी दौड़ व घुड़दौड़ स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

Next Post

अस्पताल पहुंचने से पहले एम्बुलेंस में जन्मी बेटी, ईएमटी और पायलट की सूझबूझ आई काम

Fri Nov 13 , 2026
मुरैना। जिले में जब एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब रास्ते में ही उसकी तबीयत अचानक काफी ज्यादा बिगड़ गई। हालात ऐसे बन गए कि एम्बुलेंस के भीतर ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, लेकिन वहां तैनात स्टाफ ने घबराने के बजाय पूरी बहादुरी और […]

You May Like