महाराजा मानसिंह तोमर मंडल एवं वीरांगना मंडल के दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए ऊर्जा मंत्री

ग्वालियर। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर को स्वच्छ सर्वेक्षण में पहला स्थान हासिल होने पर ग्वालियर विधानसभा सहित ग्वालियर के नागरिकों और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा है कि हमें अपने आस-पास के सामाजिक वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए कार्य करना है, ताकि आने वाली पीढ़ी को हम स्वस्थ और स्वच्छ विरासत सौंप सकें। ऊर्जा मंत्री तोमर ग्वालियर विधानसभा में भाजपा महाराजा मानसिंह तोमर मंडल द्वारा आयोजित वार्ड नम्बर 16,17 तथा 13 के दीपावली मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने की।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें अपने जीवन में ऐसा काम करना चाहिए, जिससे लोगों की दुआएं मिल सकें। उन्होंने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं, वह सिर्फ आपकी दुआओं के कारण ही हूं। इस अवसर पर होने ग्वालियर विधानसभा में किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा इस बरसात में ग्वालियर विधानसभा में कहीं भी जल भराव की स्थिति नहीं बनी। हमारे कार्यकर्ताओं ने विधानसभा को इस स्थिति में पहुंचाने के लिए काफी मेहनत की है। उन्होंने बताया कि अस्पताल के कुछ काम अभी शेष हैं, जिन्हें जल्दी ही पूरा कर लिया जाएगा।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने संगठनात्मक एकजुटता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया तथा दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम केवल खुशियां बांटने तक सीमित नहीं, बल्कि आपसी मेल-मिलाप और सामाजिक संबंधों को मजबूत करते हैं। उन्होंने व्यस्त दिनचर्या में संवाद के अवसर कम होने का उल्लेख करते हुए सभी को मिल-जुलकर रहने और संस्कृति व परंपराओं के प्रति आस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि विचारधारा के अनुरूप एकजुट होकर काम करना जरूरी है।

Next Post

स्वच्छता केवल नगर निगम की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी

Fri Nov 13 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर को स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान मिलने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इस बीच भाजपा नेत्री गिरजा जाटव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक […]

You May Like