
ग्वालियर। नगर निगम परिषद के अभियाचित सम्मेलन का आयोजन नगर निगम अध्यक्ष मनोज तोमर की अध्यक्षता में परिषद कार्यालय में किया गया।
बैठक में सदन की मांग पर शहर में किए जा रहे विकास कार्यों एवं लेखा विभाग से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। चर्चा उपरांत निगम अध्यक्ष मनोज तोमर ने निगमायुक्त अभिषेक चौधरी को निर्देश दिए कि वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के वर्तमान तक पेयजल, सीवर के कितने प्रकरण बनाये गए हैं तथा वर्तमान में उनकी क्या स्थिति है, उन सभी प्रकरणों की मूल फाइल सात दिवस के अंदर सदन में प्रस्तुत करें। इसके साथ ही दीपावली पर जिन कर्मचारियों के भुगतान किए गए हैं, उनकी सूची उपलब्ध करायें। साथ ही विगत 6 माह के आय-व्यय का ब्योरा सदन में उपलब्ध करायें।
एजेंडे पर चर्चा जारी रहते बैठक 23 नवम्बर को दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।