लक्ष्मीबाई अनाज मंडी में शुभ मुहूर्त के साथ नए व्यापारिक सत्र का आगाज, सोयाबीन 8,331 और गेहूं 3,151 रुपये बिका

इंदौर: दीपावली पर्व के बाद इंदौर की लक्ष्मीबाई अनाज मंडी में बुधवार को पारंपरिक शुभ मुहूर्त के साथ नए व्यापारिक सत्र का विधिवत शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर मंडी परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा. व्यापारियों और किसानों ने पूजा-अर्चना एवं शुभकामनाओं के बीच नए व्यापारिक वर्ष की शुरुआत की. मुहूर्त के सौदों में सोयाबीन का भाव 8,331 रुपये प्रति मि्ंटल और गेहूं का भाव 3,151 रुपये प्रति मि्ंटल तय किया गया.

मुहूर्त के इस आयोजन में अरविंद बागड़ी, गोपाल अग्रवाल, मनोज काला और अवधेश गर्ग सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए. वहीं संत समाज की ओर से पवन दास महाराज, स्वामी राजानन्द महाराज और जयदीप जैन की उपस्थिति रही. बड़ी संख्या में व्यापारी बंधुओं और किसान प्रतिनिधियों ने भी आयोजन में सहभागिता की. मंडी अध्यक्ष नारायण गर्ग एवं महामंत्री आनंद गर्ग ने बताया कि दीपावली के अवकाश के बाद परंपरानुसार शुभ मुहूर्त में अनाज की खरीदी-बिक्री के सौदे कर नए व्यापारिक सत्र का आगाज किया गया. उन्होंने कहा कि भारतीय व्यापारिक परंपरा में दीपावली के बाद मुहूर्त के सौदों का विशेष महत्व है. व्यापारी वर्ग नए वर्ष में सुख-समृद्धि, कारोबार में वृद्धि और व्यापारिक उन्नति की कामना के साथ शुभ मुहूर्त में कारोबार शुरू करता है.

सोयाबीन और गेहूं के मुहूर्त भाव रहे आकर्षण का केंद्र
नए व्यापारिक सत्र के पहले मुहूर्त सौदों में सोयाबीन 8,331 रुपये प्रति मि्ंटल और गेहूं 3,151 रुपये प्रति मि्ंटल के भाव पर तय हुआ. इन भावों को लेकर मंडी के व्यापारिक हलकों में खासा उत्साह देखा गया. दोनों ही कृषि उपज मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था और कृषि व्यापार की प्रमुख आधार हैं. इनके कारोबार से किसान, व्यापारी, हम्माल, तुलावटी और परिवहन सहित अनेक वर्गों की आजीविका जुड़ी हुई है.

आर्थिक समृद्धि की कामना की
आयोजन के दौरान सभी ने नए व्यापारिक वर्ष में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलने, व्यापारियों के कारोबार में वृद्धि होने तथा मंडी से जुड़े सभी वर्गों की आर्थिक समृद्धि की कामना की. शुभ मुहूर्त के सौदों के साथ लक्ष्मीबाई अनाज मंडी में नए व्यापारिक सत्र का आगाज उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ.

Next Post

ईरान पर पूरी जीत चाहते हैं, ' 93 प्रतिशत जीत' नहीं- ट्रम्प

Thu Nov 12 , 2026
वाशिंगटन, 12 नवंबर (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि अमेरिका को ईरान पर पूरी जीत मिले, न कि “93% जीत”। पूर्व सैनिक दिवस (वेटरन्स डे) के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में ट्रम्प ने कहा, “हम जीत गए हैं। हम यह […]

You May Like