
जबलपुर। गोसलपुर थाना अंतर्गत बरनू तिराहे के पास सडक़ पर सिगरेट की राख फेंकने पर टोकने से भड़के कार सवार तीन आरक्षकों ने अपनी वर्दी के रौब में आकर एक एलएलबी छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। मामले में अब एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसके अलावा जबलपुर पुलिस अधीक्षक ने एक्शन लेते हुए पुलिस लाइन जबलपुर में पदस्थ आरक्षक प्रमोद पर्ते को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है, चूंकि बाकी के दो आरक्षक शेख वसीम और वीरेन्द्र सिंह कटनी जिले में पदस्थ हैं, इसलिए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए कटनी पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट भेजी गई है, जहां उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
