24 घंटे से जिला चिकित्सालय का सर्वर फेल

सिंगरौली। जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर का पिछले 24 घंटे से सर्वर फेल होने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। बताया जा रहा है कि सर्वर फेल होने से पैथालॉजी की रिपोर्ट तैयार नही हो पा रही है, जिससे मरीजो एवं चिकित्सको की परेशानी बढ़ी हुई है। ऐसे में मरीजो की जांच नही हो पा रही है।

बताया जा रहा है कि भोपाल से यह समस्या निर्मित हुई है। आज पूरे दिन मरीज लैब कक्ष के बाहर ताक-झांक करते रहे, लेकिन सर्वर ठप होने से रिपोर्ट सामने नही आई। भोपाल से किस वजह से सर्वर ठप है, इसका मुख्य वजह पता नही चल पाया है, लेकिन पिछले करीब 24 घंटे से सर्वर ठप होने के कारण जिला चिकित्सालय के पैथालॉजी का कामकाज प्रभावित हुआ है मरीजो की परेशानियां दोगुनी हुई है। सर्वर कब तक में बनेगा, इसपर अभी कुछ भी कह पाना मुश्किल लग रहा है।

Next Post

कलेक्टर के सामने सवा सौ लोगों ने सुनाई अपनी समस्याएं 

Tue Nov 10 , 2026
सिंगरौली । कलेक्टर अंकित अस्थाना ने आज मंगलवार कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 123 आवेदन प्राप्त हुए। आवेदकों ने अपनी समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराते हुए उनके निराकरण की मांग […]

You May Like