
छिंदवाड़ा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में अग्नि सुरक्षा और आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के लिए कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। नगर निगम सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर ने प्रशासनिक लापरवाही बरतने वाले और बिना पूवज़् अनुमति के मुख्यालय से नदारद रहने वाले विभिन्न नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों सीएमओ के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सभी दोषी अधिकारियों को तत्काल लिखित चेतावनी पत्र जारी करने के निदेज़्श दिए हैं। बैठक के दौरान कलेक्टर ने मध्यप्रदेश अग्निशमन और आपातकालीन सेवा सामान्य नियम 2026 के प्रावधानों पर विस्तृत चचाज़् की। उन्होंने निदेज़्श दिए कि सभी नगर पालिका और नगर परिषदों में 24 घंटे प्रशिक्षित फायर स्टाफ की उपस्थिति अनिवायज़् होगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में ‘क्विक रिस्पांसÓ (त्वरित कारज़्वाई) की जा सके। इसके साथ ही, हर निकाय को एक सुव्यवस्थित फायर प्लान और फायर कम्युनिकेशन प्लान सदैव अपडेट रखना होगा।इस बैठक में नगर निगम आयुक्त एवं जिला परियोजना अधिकारी (शहरी विकास अभिकरण) सी.पी. राय सहित जिले के समस्त नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी और संबंधित अधिकारी-कमज़्चारी उपस्थित रहे।
सुरक्षा उपकरणों की होगी तकनीकी जाँच
कलेक्टर ने निकायों के पास उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों की भौतिक स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय को परासिया क्षेत्र के सुरक्षा उपकरणों का विशेष रूप से रिव्यू करने के निदेज़्श दिए। वहीं, फायर ऑफिसर अभिषेक दुबे को जिले के सभी नगरीय निकायों (रुक्च) के सुरक्षा उपकरणों की तकनीकी जाँच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अस्पतालों और शॉपिंग मॉल्स का होगा औचक निरीक्षण
सावज़्जनिक सुरक्षा को शीषज़् प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर ने निदेज़्श दिए कि जिले के सभी अस्पतालों, शॉपिंग मॉल्स और व्यावसायिक परिसरों में अग्नि सुरक्षा मानकों के पालन की जाँच के लिए औचक निरीक्षण किए जाएं। इसके अलावा, आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए जिला मुख्यालय पर विशेष फायर प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी सीएमओ और फायर सेफ्टी ऑफिससज़् को ट्रेनिंग दी जाएगी।
बिना ‘लिंक ऑफिसरÓ के नहीं मिलेगी छुट्टी, 15 दिन में मांगी रिपोटज़्
प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि कोई भी सीएमओ अपने अधिकृत ‘लिंक ऑफिसरÓ की व्यवस्था सुनिश्चित किए बिना अवकाश पर नहीं जा सकेगा। सभी सीएमओ को अपनी शाखाओं की नियमित बैठक लेने और समय-समय पर मॉक ड्रिल आयोजित करने के निदेज़्श दिए गए हैं। आगामी 15 दिनों के बाद होने वाली अगली बैठक में सभी निकायों को अपने अद्यतन फायर प्लान के साथ प्रगति रिपोटज़् प्रस्तुत करनी होगी।
