श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले की विजयपुर तहसील के ग्राम बैंनीपुरा स्थित बारधा डैम के पास देर रात पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस की दबिश पड़ते ही मौके पर मौजूद जुआरियों में भगदड़ मच गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई वाहन जब्त किए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, जुआ खेलने के लिए दूसरे गांवों और क्षेत्रों से लोग यहां पहुंचते थे। बताया जा रहा है कि जुआरी अपनी गाड़ियां गांव के अंदर खड़ी कर सुनसान इलाके में जुआ खेलते थे। फिलहाल इस कथित जुआ नेटवर्क के पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में और किन लोगों के नाम सामने आते हैं और अवैध जुए के कारोबार पर किस तरह कार्रवाई होती है।
Next Post
दिल्ली में यमुना पर पहली बार क्रूज सेवा शुरू, सोनिया विहार से जगतपुर तक छह किमी की होगी यात्रा
Tue Nov 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 नवंबर (वार्ता) पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को यहां यमुना नदी पर ‘नमो यमुना रिवर सफारी’ सेवा का शुभारंभ किया जिसके तहत सोनिया विहार से जगतपुर तक छह किलोमीटर की राउंड ट्रिप में पर्यटक क्रूज यात्रा और विभिन्न मनोरंजन गतिविधियों का आनंद […]

You May Like
-
2 years ago
मंथर गति से चल रहा एनएच-39 सड़क का कार्य
-
2 years ago
एमएसएमई के लिए नया क्रेडिट मूल्यांकन मॉडल आरंभ