मंदसौर में तूफानी हवाओं ने पटाखा बाजार में मचाई तबाही, दुकानदारों में मचा हड़कंप

मंदसौर। कॉलेज ग्राउंड स्थित पटाखा मार्केट में अचानक आए तेज तूफान ने अफरा-तफरी मचा दी। तेज हवाओं का असर इतना ज्यादा था कि पटाखा बाजार में लगी दुकानों के ऊपर की चद्दरें उड़ गईं। अचानक आए तूफान से दुकानदारों और बाजार में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बाजार में अव्यवस्था का माहौल बन गया और लोग अपनी दुकानों को संभालने में जुट गए। त्योहार के मौके पर पटाखा बाजार में हुई इस घटना से दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल तूफान से हुए कुल नुकसान और किसी के घायल होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Next Post

शिवपुरी में आसमान से गिरा संदिग्ध ड्रोन, ग्रामीणों में मची हलचल

Mon Nov 9 , 2026
शिवपुरी। शिवपुरी के दिनारा थाना क्षेत्र के ढांढ गांव में सोमवार रात करीब 9 बजे आसमान से एक संदिग्ध ड्रोन गिर गया। ड्रोन को गिरता देखकर ग्रामीणों में हलचल मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर दिनारा थाना पुलिस और नायब तहसीलदार […]

You May Like