जालसाजों ने खातों से उड़ाए 1.98 लाख

जबलपुर। शातिर ठगों ने दो खातों से 1 लाख 98 हजार 500 रुपये पार कर दिए। जानकारी के मुताबिक संजीवनी नगर थाना अंतर्गत जसूजा सिटी निवासी घनश्याम चौधरी के पास अज्ञात नंबर से फोन आया। ठग ने खुद को नोएडा से एसबीआई क्रेडिट कार्ड सर्विस का कर्मचारी बताया। उसने पीड़ित के बैंक खाते और कार्ड के अंतिम चार अंक बताकर भरोसा जीता।

फिर क्रेडिट कार्ड की 1,900 पेनाल्टी से बचाने और कैंसिलेशन का झांसा देकर बिना ओटीपी पूछे 78,500 साफ कर दिए। इसी प्रकार माढ़ोतालमदर टेरेसा कॉलोनी निवासी मुन्नालाल नामदेव 61 वर्षीय बजरंग नगर कटंगी रोड स्थित एसबीआई एटीएम से पैसे निकालने गए थे। वहां एक अज्ञात युवक आया और तकनीकी खराबी का नाटक कर बुजुर्ग का एटीएम कार्ड मशीन में ही फंसा दिया। बुजुर्ग के जाने के बाद आरोपी ने कार्ड निकालकर खाते से 1,20,000 पार कर दिए।

Next Post

बेकाबू ट्रक ने मारी टक्कर, तीन गंभीर

Mon Nov 9 , 2026
जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत ग्वारी धनेटा के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, ग्राम ग्वारी धनेटा निवासी गोविंद अहिरवार दुकान पर सामान […]

You May Like