रिहायशी इलाकों में अवैध रूप से पटाखा बेचते चार पकड़ाए

जबलपुर:सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर रिहायशी इलाकों में अवैध रूप से पटाखा बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने दबिश देकर चार दुकान संचालकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही अवैध पटाखे और विस्फोटक सामग्री जब्त की है।जानकारी अनुसार हनुमानताल पुलिस ने भवानी चौक सिंधी कैंप के पास बिना लाइसेंस पटाखों की दुकान सजाए बैठे रवि अहिरवार (25 वर्ष) निवासी भवानी चौक को घेराबंदी कर दबोचा। लाइसेंस न होने पर पुलिस ने उसके कब्जे से ताज मिर्ची बम, रस्सी बम, फायर शॉट, बुलेट बम, अनार और चकरी सहित अन्य पटाखे जब्त किए।

ओमती पुलिस ने भरतीपुर स्थित सिटी चर्च के पास चल रही एक अवैध दुकान पर छापा मारा। यहाँ पुलिस को अमित सोनकर (35) बिना लाइसेंस के पटाखे बेचते हुए मिला। पुलिस ने आरोपी के ठिकाने से 5 कार्टून और 1 बोरी में भरे अवैध पटाखे जब्त किए हैं। इसी प्रकार संजीवनी नगर पुलिस ने नवनिवेश कॉलोनी के पास दबिश देकर ज्योत्सना कोरी (36) को अवैध रूप से आतिशबाजी बेचते हुए पकड़ा। दूसरी कार्रवाई में आदिनाथ बेकरी के पास की। रिहायशी इलाके में दुकान लगाकर अवैध रूप से पटाखे बेचते राजवर्धन जैन (41) को दबोचा गया।

Next Post

रणधीर कपूर-बबीता कपूर के साथ करीना कपूर ने मनाई दिवाली, तस्वीरों के साथ लिखी खास बात, करिश्मा कपूर भी आए नजर

Mon Nov 9 , 2026
Kareena Kapoor Diwali: मुंबई, करीना कपूर ने दिवाली पर रणधीर कपूर, बबीता और करिश्मा के साथ तस्वीरें शेयर कीं। एक फोटो में तैमूर नाना को गले लगाते दिखे। करीना के भावुक कैप्शन ने फैंस का दिल जीत लिया। दिवाली का त्योहार बॉलीवुड सितारों के लिए भी बेहद खास रहा। इस […]

You May Like