सात साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

इंदौर: नारकोटिक्स विंग की टीम ने 7 साल से फरार चल रहे एनडीपीएस के एक आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है. आरोपी वर्ष 2019 में दर्ज मादक पदार्थ तस्करी के मामले में फरार चल रहा था. मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने मुंबई के मीरा रोड स्थित एक फ्लैट पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया.
नारकोटिक्स सेल इंदौर में वर्ष 2019 में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में खिलचीपुर, जिला रायगढ़ निवासी सौरभ गुप्ता उम्र 40 साल की तलाश थी. मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी गिरफ्तारी से बच रहा था. इस बीच नारकोटिक्स विंग को उसके मुंबई होने की सूचना मिली. टीम ने थाणे क्षेत्र में तलाश करते हुए मीरा रोड स्थित श्री शाश्वत टावर के फ्लैट पर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

इनकी रही सराहनीय भूमिका…
यह कार्रवाई एडीजी नारकोटिक्स डी. श्रीनिवास वर्मा के आदेश पर चलाए जा रहे 15 दिवसीय एंटी नारकोटिक्स अभियान के तहत डीआईजी कुमार प्रतीक के मार्गदर्शन में की गई. नारकोटिक्स विंग के डीएसपी संतोष सिंह हाड़ा ने बताया कि आरोपी सात साल से फरार था. सूचना मिलने पर टीम ने मुंबई में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया. कार्रवाई में निरीक्षक हरिओम रघुवंशी, मलय महंत, पूजा परिहार, प्रधान आरक्षक ओम राठौर, आदेश धाकड़ और आरक्षक भूषण काले की सराहनीय भूमिका रही

Next Post

6 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

Sun Nov 8 , 2026
इंदौर:कनाड़िया पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 6 किलो 87 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी बदनावर के पास पहाड़ी इलाके से गांजा कम दाम में खरीदकर इंदौर लाते थे और यहां छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर महंगे दामों में बेचते थे. पुलिस ने आरोपियों […]

You May Like