
जबलपुर। जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर एवं मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में अधिवक्ता रोबिन जैन पर हुए प्राणघातक हमले के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर मामले में शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई। इस दौरान पुलिस को अल्टीमेटम दिया कि 72 घंटे के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो समस्त अधिवक्तागण एकजुट होकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
